मुंगेर में शराब तस्करी मामले में पकड़ गए शराबी अमन कुमार ने देर रात फां’सी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। अम कुमार उत्पाद विभाग के संरक्षण में रखे गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृ’त घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है, और शव को सदर अस्पताल ले जाया गया है। एसडीओ, उत्पाद अधीक्षक और चिकित्सक की गठित टीम की देखरेख में परिवार वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर, परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौ’त का आरोप लगाया है। बता दें कि मृ’तक बिजली का काम करता था।
बंदी की मौत के बाद मचा हड़कंप
बता दें कि उत्पाद पुलिस अधीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि तारापुर उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की रात फसियाबाद से छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें चार शराब सेवन और दो तस्करी से जुड़ा था। सभी को मुंगेर उत्पाद थाना में पुलिस की अभिरक्षा में हाजत में रखा गया है। इसमें शामपुर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र अमन कुमार (22) ने हाजत में बने शौचालय में गमछा से फां’सी लगा ली। इधर, बंदी की मौ’त पर हड़कंप मच गया।
जानलेवा साबित हो रहा हर्ष फायरिंग: शादी समारोह में बीजेपी नेता को लगी गोली, हालत गंभीर