JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में आत्मह’त्या का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। क्या महिला, क्या पुरुष, क्या बच्चे आए दिन किसी ना किसी थाना क्षेत्र में लोग यह खतरनाक कदम उठा रहे है। ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है, जहां 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। आक्रोशित लोगों ने इस मामले को लेकर सड़क जाम कर दिया। बताते चलें कि युवती की मां को ब्राउन शुगर के खरीद-बिक्री के आरोप में पुलिस ने पिछले दिनों जेल भेज दिया है। वहीं पिता ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले लोग लगातार गोपी मुखी, विजय मुखी और प्रताप मुखी उनको व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे।
इतना ही नहीं झूठे-झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा था। वहीं उनकी बेटी को लगातार परेशान करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की भी मिलीभगत है। देर रात उनके घर पर हमला भी किया गया। इन सबके बाद ही उनकी बेटी ने आत्मह’त्या कर ली। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया है।
वृद्ध महिला ने लगा ली थी फांसी
गुरुवार को बागबेड़ा थाना अंतर्गत सीपी टोला में 50 वर्षीय महिला नीला देवी ने घर पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी ही घर पर रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पति प्रदीप कुमार ने बागबेड़ा थाने को सूचित किया थी। सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने बताया कि उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। फिर भी उनकी पत्नी नीला देवी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने जांच की बात कह कर इस मामले में कुछ और बताने से इनकार कर दिया था।