HAZARIBAGH : कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के डोमाडाडी स्थित दुकान सह आवास पर बीती रात्रि कई राउंड फायरिंग की गई। वहीं घटनास्थल से तीन खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। बताते चलें कि विकास का घर विधायक के आवास से महज ढाई सौ मीटर दूर है। जानकारी मिलने के बाद सुबह बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे। विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि जब अध्यक्ष पर गोली चली तो अब मैं खुद सुरक्षित नहीं हूं। उन्होंने कहा कि शहर में माफिया का मन बढ़ गया है। थाना प्रभारी के साथ गहन चिंतन के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।