CHATRA : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज मंगलवार को चतरा आएंगे। मरांडी का कार्यक्रम चतरा विधानसभा के चतरा कॉलेज के सामने मैदान में और सिमरिया विधानसभा के सिमरिया में आयोजित है। जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि वे 2 बजे चतरा कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगे। सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संकल्प यात्रा पूरा झारखंड में चल रहा है। चतरा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा की सरकार आएगी, जिसे लेकर कार्यकर्ता अभी से ही उत्साहित हैं। दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर एसपी राकेश रंजन के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया।