RANCHI: रांची के रातू थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं शनिवार पूरी रात को कब्जे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। रविवार सुबह घर पहुंचने पर नाबालिग ने परिजन को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।