हाजीपुर में एक युवक की गैंगवार में ह’त्या कर गई है। 27 साल के यूसुफ कैसर उर्फ राज हनी को गोलियों से भून डाला गया। बता दें की हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस लूट कांड में राज हनी 5 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। सरेराम हुए गैंगवार से इलाके में सनसनी फैल गई। ये वारदात रविवार की रात हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा इलाके में अंजाम दी गई। हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हनी सड़क किनारे खड़ा है। इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग पहुंचते हैं और उस पर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-11-at-10.15.57-AM.jpeg)
मृत हनी राज
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जेल से छूट कर आने के बाद यूसुफ एक दोस्त के साथ घरवालों से अलग रह रहा था। सदर SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज पोखरी के समीप दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों के द्वारा हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। 23 नवंबर 2019 को हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था। लूटकांड में शामिल आरोपियों में एक हनी राज भी था। चार-पांच महीने पहले यह जेल से छूटकर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक आरोपी की जेल में हुई थी ह’त्या
इससे पहले 3 जनवरी 2020 में एक हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई। सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थी। अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था।