बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद से सियासी परा हाई है। भाजपा के कुछ नेता जातीय गणना के आकड़ों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इनसब के बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह फिर से चर्चा में है। चर्चा में होने का कारण उनका एक नया बयान है। जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए अल्पसंख्यकों को हिन्दुओं को बराबर माने जाने की बात कही है।
“अल्पसंख्यक हिंदू बहुसंख्यक के बराबर”
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ”ये लोग ओबीसी विरोधी हैं। मनमोहन सिंह ने कहा था कि राष्ट्रीय संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। ये लोग मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। लेकिन हम मुसलमानों को समान अधिकार देना चाहते हैं। हमें इस पर विचार करना चाहिए अल्पसंख्यक हिंदू बहुसंख्यक के बराबर।”
पहले भी दे चुके हैं बयान
बता दें की ये पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले भी वो इस तरह का बयान दे चुके हैं। पहले उन्होंने कहा था कि संविधान में अल्पसंख्यक शब्द को परिभाषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिमों की संख्या जब 4-5 प्रतिशत थी। तब उन्हें अल्पसंख्यक माना गया। जबकि उनकी आबादी बढ़कर कर अब करीब 20 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी आबादी अल्पसंख्यक कैसे मानी जाएगी।