राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में बने अवैध मकानों पर सरकार का बुलडोजर चला है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सिटी एसपी अमरीश राहुल पर जमकर पथराव किया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने जेसीबी को भी तोड़ दिया, जिसके बाद भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। एक तरफ जहां प्रशासन बुलडोजर चलाने की चलाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग पुलिस पर पत्थरबाजी करने से नहीं चूक रहे हैं। बुलडोजर पहुंचने के बाद यहां की स्थिति काफी गंभीर हो गई।
आशियाना बचाने के लिए पुलिस के सामने खड़े हो गए
नेपाली नगर में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम के सामने स्थानीय लोग उतर आए हैं। इलाके में जमकर बवाल हो रहा है। लगभग 2000 पुलिस फोर्स और 14 jcb की तैनाती की गई है। इसके बावजूद स्थानीय लोग अपना आशियाना बचाने के लिए पुलिस के सामने खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और प्रशासन के ऊपर स्थानीय लोगों की तरफ से जुड़े रोड़ेबाजी की गई है। इसी दौरान 2-3 आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं, जिसमें सिटी SP सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।
उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के आवास का घेराव भी किया था
राजीव नगर में बने अवैध मकानों पर सरकार का लागतार चल रहा है। बुलडोजर पिछले दिनों राजीव नगर के लोगों ने उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के आवास का घेराव भी किया था। इसके बावजूद भी राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने पहले ही कह दिया था कि जो भी अवैध भूमि पर लोग मकान बनाए हैं उनके खिलाफ बुलडोजर चलेगा।