[Team Insider] गुमला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा गया।
10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
गुरुवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले का खुलासा किया और जानकारी देते हुए बताया की इस अभियान के तहत चार पिस्टल, चार जिंदा गोली ,एक मिसफायर गोली बरामद कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वही एक अन्य मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।