बिहार विश्वविद्यालय की ओर से 2024 की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस नए कैलेंडर में 2023 के मुकाबले छुट्टियों में कटौती की गई है। 2024 में कई महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी रद्द कर दी गई है। जिनमें बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, और लोकनायक जयप्रकाश नारायण शामिल है। इनकी जयंती पर बिहार में छुट्टियां रद्द् कर दी गई है। वहीं दुर्गापूजा का अवकाश 10-13 अक्टूबर तक रहेगा। जिससे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की स्वीकृति के बाद राज्यपाल सचिवालय ने जारी किया है।
बता दें कि 2023 के मुकाबले 2024 की छुट्टियों में तीन दिन की कटौती की गई है। 2024 में 12 रविवार है। वहीं, गर्मी की छुट्टी 30 दिन( 1 जून से 31 जून) की रहेगी, हालांकि यह शिक्षकों के लिए है कर्मी के लिए नहीं। वहीं, दिवाली से छठ यानि 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक की छुट्टी रहेगी। जबकि क्रिसमस में 24 से 31 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी। होली में चार दिन की छुट्टी मिलेगी( 21 से 24 मार्च) वही ईद और मुहर्रम पर दो-दो दिनों की छुट्टी मिलेगी। चांद दिखने के अनुसार मुस्लिम त्योहरा की छुट्टी में बदलाव किया जा सकता है।