सीवान के एमएच नगर हसनपुरा थाना के ठीक सामने दीपावली की रात पटाखा फोड़ने के दौरान भीषण आग लग गई। इस अगलगी में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एम नगर हसनपुरा थाना के ठीक सामने कुछ युवक पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखा की चिंगारी एक दुकान में चली गई। दुकान में डीजल रखा था जिसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। स्थानीय कुछ लोगो के मदद से अग्निशमन विभाग की टीम भी आग बुझाने में जुटी थी। इसी दौरान दुकान में डब्बे में पैक कर रखा डीजल ब्लास्ट कर गया। आग बुझा रहे दमकल कर्मी और स्थानीय लोग इसके चपेट में आ गए।
जिसमे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी आग की लपटों के बीच फंसे रह गए। इसमें 8 दमकलकर्मी सहित एक दर्जन लोग झुलस गए हैं। सभी को हसनपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को सीवान रेफर कर दिया। हालांकि सीवान सदर अस्पताल से भी 3 लोगो की स्थिति बेहद ही गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना रात के करीब 10 बजे की है। करीब ढ़ाई घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। हालांकि, घायलों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है। एसडीपीओ फिरोज आलम सीवान की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छान बीन में जुट गए है। एसडीपीओ फिरोज आलम ने बताया की सूचना मिली की पटाखा के चिंगारी के कारण यह आगलगी घटना घटी है। पूरे मामले की जांच कर रहे है।
दिवाली पर मंदिर में दीपक जलाने के दौरान हुई गोलीबारी में एक शख्स घायल