बिहार के मोतिहारी से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के लालबेगिया की है। दोनों ने सिकरहना नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। कूदते वक्त पति-पत्नी ने अपने दुधमूहे बच्चे को उसी पूल पर छोड़ दिया। गोताखोरों की मदद से पत्नी की शव को निकाल लिया गया है। पति की बॉडी तलाशी जा रही है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
पारिवारिक विवाद बना कारण
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों देर रात लगभग 10:30 बजे दुधमुहे बच्चे को लेकर नदी कि ओर चल दिए। इस बीच लड़की की मां को इसकी जानकारी लगी। जिसके बाद वो भी पीछे पीछे आई और दोनों को डूबने से मना करने लगी। दोनों के साथ मां की भी नोक झोंक हुई। फिर एकाएक बच्चे को मां की गोद में छोड़ दोनों ने नदी में छलांग लगा दिया। विवाहिता मुस्कान कुमारी लालबेगिया गांव निवासी किशोरी प्रसाद की पुत्री थी। जिसकी शादी शिकार गंज थाना क्षेत्र के भेरियाही गांव निवासी रविंद्र प्रसाद के बेटे सियानंदन कुमार से हुई थी। इस मामले में चिरैया थाना पुलिस छानबीन कर रही है। बेटी के जन्म होने के 7 दिन बाद ही पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।