PALAMU : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार दलालों और भ्रष्ट अफसरों की सरकार है। झामुमो, कांग्रेस एवं राजद प्रदेश में सिर्फ लुट करने के लिए सरकार बनाते है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गयी है। संकल्प यात्रा के सातवें चरण में बुधवार को पलामू पहुचें बाबूलाल मरांडी हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में और छतरपुर के फुलवारी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/10/बाबूलाल-मरांडी-पलामू-02.jpg)
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेनामी सम्पति अर्जित नहीं कि है तो इडी से डर कर क्यों भाग रहे है। जब राज्य का मुखिया ही भ्रष्टचार में लिप्त होगा तो उनके नेता और अधिकारी कैसे होंगे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हर एक गरीब को उनके सर ढकने के लिए छत दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास, महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन देकर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। छतरपुर कि सभा को विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज भूइयां ने भी संबोधित किया। वहीं हुसैनाबाद में भाजपा कर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, बिनोद कुमार सिंह, अशोक सिंह, कर्नल संजय कुमार सिंह ने स्वागत किया।