JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के कदमा में रविवार की शाम दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस बीच दुकानों में भी आग लगा दी गई। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लगा दी गई है। जमशेदपुर सहित आस पास के सटे जिलो में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।
क्या था मामला
कदमा चौक में विवाद धार्मिक झंडे में मांस का टुकड़ा बांधे जाने का लेकर शुरू हुआ था। झंडा लगे स्थल पर रविवार की शाम हिंदू समुदाय के लोग बैठक कर रहे थे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव का भी आरोप है। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके से छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।