लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ व्रत धारियों के सहयोग में हर कोई अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो गोलम्बर के पास में सैकड़ों व्रत धारियों के बीच सूप एवं सूप में चढ़ाए जाने वाले सामग्रियों का वितरण किया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग पूजन सामग्री लेने पहुंचे।
आपको बता दें कि पूजन सामग्री सभी व्रतियों के बीच मुफ्त में वितरण किया गया है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में शुद्धता का काफी ख्याल रखा जाता है जिसे देखते हुए सभी छठ व्रत धारियों को पूजन सामग्री का वितरण किया गया है। साथ ही उन्होंने झारखंड वासियों को आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी।