भूमि विवादों के निपटारा के लिए शुक्रवार को बगहा के नौरंगिया थाना परिसर में अनुमंडलाधिकारी डॉ० अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलास प्रसाद, अंचल अधिकारी बगहा-2 राम कुमार पासवान, राजस्व अधिकारी बगहा-2 दीपक कुमार, थानाध्यक्ष नौरंगिया राजेश झा ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों में भू फरियादियों की समस्याओं के निपटारा हेतु उनकी कागजातों की जांच की। इस दौरान थाना क्षेत्र में वर्षों से लंबित तीन भू समस्याओं का निपटारा किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि आज नौरंगिया थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कि गई थी। जिसमें फरियादियों के कागजातों की जांच की गई। इस दौरान अंचल अधिकारी व राजस्व भी मौजूद थे तथा उनके द्वारा सभी कागजातों की गहन निरीक्षण की गई। लंबित चल रहे तीन मामलों को निष्पादित की गई। जिसमें रामसेवक चौधरी बनाम बीगू चौधरी, सिंहासन यादव बनाम शिवनाथ यादव तथा देवराज महतो बनाम कन्हाई मुसहर के बीच बरसों से चले आ रहे भूमि विवादों का निपटारा किया गया।