रामगढ़ पहुंची बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा
RAMGARH : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चल रही संकल्प यात्रा का पड़ाव सोमवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रहा जहां उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संकल्प यात्रा के चौथे चरण में वो रांची सड़क मार्ग से होते हुए रामगढ़ पहुँचे।
हेमंत सरकार में झारखंड तबाह हो चुका है
उन्होंने कहा झारखंड की सत्ता में बैठी हेमंत सरकार में झारखंड तबाह हो चुका है। एक तरफ खान,खनिज,कोयला, लोहा , पत्थर, बालू की लूट मची है,अपराधी बेलगाम हैं,पुलिस प्रशासन वसूली में लगा हुआ है और जनता परेशान है। उन्होंने राज्य संपोषित भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री स्वयं राज्य को लूटने और लुटवाने में जुटा है उससे भ्रष्टाचार मिटाने की उम्मीद बेमानी है।
राज्य में दलाल बिचौलिए हावी हैं
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लुटेरों,दलालों, बिचौलियों को बचाने केलिए कोर्ट में महंगे वकील से पैरवी करवाते हैं,उन्हे बचाते हैं। मरांडी ने कहा कि राज्य में हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है। राज्य में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। बेटियों को कहीं पेट्रोल से जलाया जा रहा तो कही टुकड़ों में काट दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में जब झामुमो कांग्रेस राजद की सरकार बनती है तो लूट, भ्रष्टाचार की चर्चा होती है और जब भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सरकार बनती है तो विकास की चर्चा होती है।
रघुवर सरकार ने मिलकर घर-घर बिजली पहुंचाई
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों के शासन में गांव तक सड़क बिजली नही पहुंचा पाई। गांव की सड़कें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की देन है। मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार पिछले 9 वर्षों से गांव ,गरीब,किसान,मजदूर के विकास की चिंता कर रही। भाजपा की केंद्र और राज्य की पिछली रघुवर सरकार ने मिलकर घर-घर बिजली पहुंचाई। आज गरीबों के घर भी बन रहे और उसमे शौचालय,गैस सिलेंडर,बिजली सब की सुविधा दी जा रही। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के लिए अनाज की चिंता की। कोरोना में जनधन खाता में पैसा दिया। किसान सम्मान निधि भेजे।
प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आज अनाज को भी लूटवा दे रही। हेमंत सरकार में सड़क की मरम्मती तक नहीं हो रही। विद्यालयों में शिक्षक नही, अस्पताल में दवाई नही, डॉक्टर नही। बिजली की घंटों कटौती हो रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह संकल्प यात्रा राज्य से भ्रष्ट,निकम्मी, अपराधी और लुटेरी सरकार को हटाने के लिए सभी को संकल्प दिलाने केलिए है। 2024 में देश और प्रदेश दोनो के चुनाव होने हैं। भारत के गौरव में चार चांद लगाने के लिए, विकास को और आगे बढ़ाने केलिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारत की जनता संकल्पित है। उन्होंने आह्वान किया कि झारखंड में भी 2024 में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएं।