[Team Insider] लोहरदगा के केरार और बुलबुल के जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा ने आग लगा दी गई । जिस कारण आग लगने से जंगल के कई पेड़ पौधे जल गए।
पेड़ पौधे और जंगली जीवो को पहुंच रहा नुकसान
बता दे बुलबुल के जंगल में लगातार आग लगाने का सिलसिला जारी है। कहा जाता है कि थोड़े से पैसे के लालच में जंगलों में आग लगा दी जाती है। लोहरदगा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में असामाजिक तत्व द्वारा लगातार जंगल में आग लगाई जा रही है। इस कारण बहुत सारे पेड़ पौधे और जंगली जीवो को नुकसान पहुंच रहा है।
जंगलो में आग लगाने बेहद संगीन
मिली जानकारी के अनुसार इस बार महुआ चुनने के लालच में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती केरार और बुलबुल के जंगल में आग लगाई गई। जिससे आग जंगल में दहक उठा। वही वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि यह मामला बेहद संगीन है। जो भी पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वही उन्होंने कहा जंगलों में आग लगाना मूर्खता से कम नहीं है। वही वन पदाधिकारी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।