[Team Insider] राजधानी रांची के पुराना विधानसभा सभागार में 29 मार्च को आयोजित होने वाले झारखंड प्रदेश कांग्रेस ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन तत्काल स्थगित कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा. राजेश गुप्ता छोटू ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी । वहीं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ. राजेश गुप्ता छोटू आलाकमान के बुलावे पर सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं।
पार्टी नेता दिल्ली जायेंगे
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि 29 मार्च को राजधानी रांची के विधानसभा सभागार में आयोजित होने वाले ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ता संवाद कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। लेकिन पार्टी हाईकमान की ओर से पार्टी नेताओं को कल ही दिल्ली बुलाया गया है। इस कारण फिलहाल इस सम्मेलन सह संवाद कार्यक्रम को पोसपोण्ड कर दिया गया है। और दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी समेत अन्य नेताओं से बातचीत के बाद आगे फैसला लिया जाएगा।
आरपीएन सिंह के कार्यकाल में लिये गये फैसले निरस्त किया जाए
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिन चार पांच बिन्दुओं पर चर्चा होनी थी। इन सारे बिन्दुओं से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व को बताया जाएगा कि भाजपा में शामिल हो चुके आरपीएन सिंह के कार्यकाल में लिये गये फैसले को तत्काल निरस्त किया जाए। इसके अलावा चिंतन शिविर में लिये गये फैसले के अनुरूप दूसरे दलों से आये नेताओं को संगठन में तुरंत महत्वपूर्ण भूमिका नहीं दिये जाने के सुझाव पर अमल हो। और सरकार में संगठन के आम कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सम्मान मिलें।
ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा
वही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विचारों तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और महंगाई के खिलाफ जनआंदोलनात्मक काय्रक्रमों को सफल बनाने के लिए ग्रास रूट कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा।