सेवा अवधि बढ़ाने और पिछले 7 महीने के बकाये वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
RANCHI : सेवा अवधि बढ़ाने और पिछले 7 महीने का बकाया वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर झारखंड के तेजस्विनी कर्मचारी संघके द्वारा रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में प्रदर्शन किया गया। तेजस्विनी संघ ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज ऊठाई। मौके पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे आज पूरी नहीं होती है तो वह राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। हालांकि, तेजस्विनी कर्मचारियों के प्रदर्शन का रूट प्रभात तारा मैदान से लेकर प्रोजेक्ट भवन तक तय किया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था को देखते हुए पूरे क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दिया गया है। जिसे देखते हुए झारखंड राज्य तेजस्विनी संघ के कर्मचारियों ने प्रभात तारा मैदान में ही प्रदर्शन किया।