[Team Inside] केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आए थे। वह कोविड-19 जांच करवा ले।
संपर्क में लोगों से जांच की अपील
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्होंने कोविड-19 टेस्ट कराया। जिसमे वह पॉजिटिव पाए गए है। उन्हें हल्के लक्षण महसूस हुए हैं। जिसके बाद वह जरूरी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है।वह अपने आवास पर क्वारंटाइन हैं।साथ ही अपील की है कि हाल के दिनों में उनके संपर्क में आनेवाले लोग जांच करा लें और आइसोलेट हो जाए।