[Team Insider] झारखंड में मौसम का मिजाज बदला। पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम की आंख मिचौली देखने को मिल रही है। बात करें शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। वही बात करे शनिवार की तो तो सुबह से मौसम शुष्क रहा लेकिन आसमान में बदल छाए रहे।
तेज हवा के साथ बारिश
बात करे रविवार की तो सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहा सुबह से ही असमान में काले बादल छाए हुए है। और तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के कई जिलो में बारिश होने की संभावना जताई गई है। और सुबह से कुछ जिलो में बूंदा बूंदी भी हो रही है। वही गिरिडीह, गुमला, सिमडेगा ,गोड्डा ,देवघर जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्की से मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन और व्रजपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
28 फरवरी से मौसम साफ़
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को सिस्टम कमजोर होते ही मौसम शुष्क और आसमान से बादल फटने लगेंगे। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा । बदलते मौसम से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। जहां कुछ दिनों से लोगों को थोड़ी बहुत गर्मी का एहसास हो रहा था। वही बारिश होते ही लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली।