झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 मई को होना है। ऐसे में मंत्रियों द्वारा लगातार रैलियां की जा रही है। जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े नेता जनसभा कर रहे हैं। पार्टियों द्वारा अपनी उपलब्धि गिनाई जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड से अर्जुन मुंडा ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। मुंडा सुबह अपने आवास पर पहले पूजा पाठ करते हैं। इसके बाद नाश्ता करते हैं। उनकी पत्नी सेहत का ध्यान रखती हैं। रात 10 बजे तक प्रचार खत्म कर वे अपने आवास पहुंचते हैं। मुंडा एक दिन में लगभग 140 किलोमीटर की यात्रा करते हैं।
यात्रा के दौरान अर्जुन मुंडा छोटे बच्चों को गोद में उठाकर बात करने लगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। चिलचिलाती धूप में भी चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी। हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन किया। युवाओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का वादा लेने की बात कही। वहीं, खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की इसी सादगी को लोग पसंद कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि ‘केंद्र में मोदी सरकार को फिर से लाना है, देश को मजबूत बनाना है’, इसी संकल्प के साथ अर्जुन मुंडा रोजाना अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान की शुरुआत करते हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता और सुरक्षाबल तैनात रहते हैं।