क्रिश्चियन समुदाय पर हमलों की संख्या भारत में लगातार बढ़ी। ओपन डोर ऑफ वर्ल्ड वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व भर में क्रिश्चियन समुदाय पर हमले के मामले में 11वें नंबर पर भारत है। उसमें भी देश के पांच राज्य ऐसे हैं, जहां देश भर के क्रिश्चियन समुदायों पर हुए हमलों के कुल हमलों के 82 फीसदी मामले 5 राज्यों से ही हैं। इनमें झारखंड तीसरे नंबर पर है। जबकि पहले नंबर पर उत्तर प्रदेश और दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ है। जबकि चौथे नंबर पर हरियाणा और पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है।
नवंबर तक 687 मामले
क्रिश्चियन समुदाय पर हमले के मामले में 2023 का आंकड़ा कहीं आगे बढ़ गया है। 2022 में क्रिश्चियन समुदाय पर हुए कुल हमले 599 थे। लेकिन नवंबर 2023 में 687 क्रिश्चियन समुदाय पर हमलों के मामले हो चुके हैं। 2014 के मुकाबले 2023 में क्रिश्चियन समुदाय पर हमलों की संख्या 4 गुना बढ़ी है।
क्रिश्चियन समुदाय के खिलाफ हिंसा
- 2014 में 147
- 2015 में 177
- 2016 में 208
- 2017 में 240
- 2018 में 292
- 2019 में 328
- 2020 में 279
- 2021 में 505
- 2022 में 599
- नवंबर 2023 तक 687
राज्यों में क्रिश्चियन समुदाय पर हमले
- उत्तर प्रदेश में 287
- छत्तीसगढ़ में 148
- झारखंड में 49
- हरियाणा में 47
- मध्य प्रदेश में 35
- कर्नाटक में 21
- पंजाब में 18
- बिहार में 14
- गुजरात में 08
- तमिलनाडु में 08
- जम्मू-कश्मीर में 08
- राजस्थान में 07
- ओडिशा में 07
- दिल्ली में 06
- महाराष्ट्र में 06
- उत्तराखंड में 04
- पश्चिम बंगाल में 04
- हिमाचल प्रदेश में 04
- असम में 02
- आंध्र प्रदेश में 01
- गोवा में 01
- चंडीगढ़ में 01
- दमन एवं दीव में 01