झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से सोरेन सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर के माध्यम से किसानों को करने वाले वादों को लेकर सोरेन सरकार को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने सोरेन सरकार के गठबंधन के किसान विरोधी बेईमान इरादे की बात कहकर जुबानी हमला बोला है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है कि अधूरे वादे बेईमान इरादे गठबंधन के किसानविरोधी बेईमान इरादे। उन्होंने सोरेन सरकार के वादे को याद दिलाते हुए लिखा कि सोरेन सरकार ने वादा किया था किसानों को 2 लाख रूपए तक की तुरंत कर्ज माफी करेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि किसानों को 2 लाख रूपए तक कर्जमाफी की घोषणा टांय-टांय फिस्स साबित हो गई है।
बता दें कि झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में बीजेपी पूरी तरह से अक्रामक हो गई है। सोरेन सरकार पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कभी जमीन घोटाले का मुद्दा उठा रहे तो कभी भष्टाचार का। इससे पहले उन्होंने JPSC पेपर लीक के मुद्दा को लेकर सोरेन सरकार पर हमला बोला था।