झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इन दिनों अपने सोशल मीडिया से ही विपक्षों पर हमलावर है। वे एक के बाद एक ट्विट कर सोरेन सरकार को घेरने का प्रयार कर रहे है। एक तरफ उन्होंने किसानों की 2 लाख रूपए तक की कर्जमाफी को लेकर हमला किया तो अब एक बार फिर से उन्होंने सोरेन सरकार पर खोखले वादे करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है कि कांग्रेस और जेएमएम की गठबंधन सरकार ने दलित वर्ग के लिए सरकारी नौकरी में 12 प्रतिशत आरक्षण देने का झूठा वादा किया था, जबकि वास्तविक सच्चाई यह है कि हेमंत सरकार दलित आरक्षण पर गंभीर नहीं है। दलितों को आरक्षण देने के नाम पर केवल धोखा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन के खोखले वादे लिख कर सरकार पर कटाक्ष भी किया है।
बता दें कि झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में बीजेपी पूरी तरह से अक्रामक हो गई है। सोरेन सरकार पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कभी जमीन घोटाले का मुद्दा उठा रहे तो कभी भष्टाचार का। इससे पहले उन्होंने JPSC पेपर लीक के मुद्दा को लेकर सोरेन सरकार पर हमला बोला था।