झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इन दिनों अपने सोशल मीडिया से ही विपक्षों पर हमलावर है। वे एक के बाद एक ट्विट कर सोरेन सरकार को घेरने का प्रयार कर रहे है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने किसानों की 2 लाख रूपए तक की कर्जमाफी को लेकर हमला किया तो अब एक बार फिर से उन्होंने सोरेन सरकार पर खोखले वादे करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है कि सोरेन सरकार ने वादा किया था कि धान का समर्थन मूल्य 2300 से 2700 रूपये/क्विंटल होगा. साथ ही अनाज के साथ सब्जियों का भी समर्थन मूल्य लागू किया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सोरेन सरकार द्वारा धान क्रय केन्द्र खोलने में लेटलतीफी करने के कारण बिचौलियावाद हावी है. जिसके कारण किसान मजबूरन औने पौने दाम में बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हैं. उन्होंने लिखा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीद में झारखंड सरकार हर बार फिसड्डी साबित हुई है.
बता दें कि झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में बीजेपी पूरी तरह से अक्रामक हो गई है। सोरेन सरकार पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कभी जमीन घोटाले का मुद्दा उठा रहे तो कभी भष्टाचार का। इससे पहले उन्होंने JPSC पेपर लीक के मुद्दा को लेकर सोरेन सरकार पर हमला बोला था।