झारखंड से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लोकसभा चुनाव से पहले राजधानी रांची में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर पर रेड मारी है। जिसके बाद से झारखंड की सियासत में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रांची में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से ईडी को 25 करोड़ रुपए मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये पैसे मंत्री के पीए संजीव के हैं।
बता दें कि पूछताछ में नौकर जहांगीर आलम ने ईडी को बताया है कि यह पैसे मंत्री के पीए संजीव के हैं। मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि ई़डी ने सोमवार सुबह रांची में कई जगहों पर छापेमारी की है।