झारखंड के जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के बर्मा माइंस इलाके में स्थित लाल बाबा ट्यूब कंपनी के परिसर में बने एक टायर गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया।
आग इतनी भीषण थी कि आवासीय क्षेत्र के लोग इसे घंटों परेशान रहे। काले धुएं से आसपास का पूरा इलाका भर गया। वहीं, इस बीच गोदामों के आसपास लगी भारी वाहनों को लोगों ने जल्दी से हटाने का काम शुरू किया गया। साथ की कुछ लोगों ने दमकल को इसकी सूचना दी।
मामले की सूचना मिलते ही सरकारी और टाटा स्टील की आठ दमकलें मौके पर पहुंची। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों के नुकसान होने का अनुमान है। कोई शार्ट सर्किट ताे कोई स्क्रैप को जलाने के दौरान निकली चिंगारी से आग लगने का कारण बताते रहे। बर्मामाइंस थाना प्रभारी आलोक दुबे पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।
सिटी डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि स्क्रैप गोदाम में आग लगी थी। कितने का नुकसान हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। आग से मानगो निवासी भाजपा नेता काली शर्मा के रबर गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा।