झारखंड के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रज़ी का निधन हो गया है। वे हृदय रोग से ग्रसित थे। शनिवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे झारखंड के अलावा असम के भी राज्यपाल रह चुके हैं।
1969 से शुरू की थी राजनीति
सिब्ते रज़ी ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1969 में यूथ कांग्रेस से शुरू की थी। वे उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले थे। 1971 में वे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बना दिए गए। 1973 तक वे यूथ काँग्रेस के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1980 से 1985 तक राज्य सभा सदस्य के अतिरिक्त 1980 से 1984 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रहे। उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा दूसरी बार 1988 से 1992 तक तथा तीसरी बार 1992 से 1998 तक राज्य सभा का सदस्य बनाया गया।