झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजधानी रांची में एक नाबालिग लड़की के साथ गैं’गरेप किया गया है। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा हा कि सरहुल पर्व पर आयोजित मेला देखने गई लड़कियों के साथ गैं’गरेप किया गया है। इस बात की पुष्टी रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने की है।
उनसे मिली जानकारी के अनुसार, रातू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सरहुल के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए गांव की दो लड़कियां गई थी। वहां से रात को वापस आने के दौरान रास्ते में एक सुनसान स्थान पर तीन लड़के अचानक आ धमके और दोनों नाबालिगों लड़कियों के साथ छे’ड़खानी करने लगे।
इस बीच उनके विरोध करते हुए एक लड़की तो चंगुल से भागने में कामयाब रही, लेकिन दूसरी फंस गई। जिसके बाद उसके साथ गैं’गरेप किया गया। गैंगरेप की शिकार नाबालिग किसी तरह अपने गांव पहुंची और अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी।
परिवार वाले शुक्रवार को थाना नहीं पहुंचे, बल्कि शनिवार की दोपहर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक घंटे के अंदर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।