लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का काफी महत्व रहता है। प्रत्याशी सोशल मीडिया के सहारे ही अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बातों को पहुंचा पाते है। ऐसे में बात करें झारखंड के लोकसभा चुनाव की तो यहां भी दोनों ही बड़े दल JMM और BJP एक दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए ही सबसे ज्यादा हमलावर है। हालांकि झारखंड में सोशल मीडिया का नेताओं पर उतना प्रभाव नहीं देखने को मिलता, जितना की बिहार और यूपी के नेताओं पर पड़ता।
दरअसल, झारखंड की बात करें तो यहां 5 बड़े नाम ही है, जिनका सोशल मीडिया पर अपना एक अलग भौकाल है। एक्स के फोलोवर्स के हिसाब से इसमें हेमंत सोरेन टॉप पर है। उनके बाद बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और फिर बन्ना गुप्ता है। इनके बाद निशीकांत दुबे और प्रदेश के सीएम चंपई सोरेन का नाम आता है।
आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो टॉप पर रहने वाले हेमंत सोरेन के फेसबुक पर 8.12 लाख फोलोवर्स है और एक्स पर 10 लाख फोलोवर्स है। हेमंत के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पर 3.04 लाख और एक्स पर 2.70 लाख फोलोवर्स है। इन दोनों के बाद फेसबुक पर अर्जुन मुंडा के 1.76, बन्ना गुप्ता के 30 हजार और चंपई सोरेन के 28 हजार फोलोवर्स है। वहीं, निशीकांत दुबे के 2.97 लाख फोलोवर्स है।