जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व हॉकी कप के विजेता टीम को मिलने वाली ट्रॉफी को रखा गया है। जिसका दीदार शहर के लोग और खिलाड़ी कर रहे हैं। लंबे समय के बाद भारत को एक बार फिर विश्व हॉकी कप पुरुष की मेजबानी का मौका मिला है। जहां अगले वर्ष उड़ीसा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से 19 जनवरी तक विश्व की 16 टीमें अपना जौहर दिखाएंगे। जिसे लेकर जमशेदपुर पहुंची विश्व चैंपियन ट्रॉफी को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा गया है। जहां लोगों की लंबी कतार ट्रॉफी को देखने के लिए लगी है। वहीं कई खिलाड़ी भी इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot-2022-12-10-160843.png)
आशीष चौधरी ने कहा यह एक सुनहरा पल
वहीं इस संदर्भ में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हेड आशीष चौधरी ने कहा कि यह एक सुनहरा पल है। जहां हम विश्व हॉकी कप की चैंपियन ट्रॉफी का दीदार कर रहे हैं। वहीं हम सब अपने भारतीय टीम से दोबारा विश्व चैंपियन बनने की कामना कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: अवेकिंग- 2022 प्रदर्शनी, छात्र ने बनाया ऐसा सॉफ्टवेयर, जो आवाज के निर्देश पर करता है काम
जमशेदपुर से रांची लायी जायेगी ट्रॉफी
जमशेदपुर से ट्रॉफी को फिर झारखंड की राजधानी रांची लाया जायेगा। रांची के मोरहाबादी मैदान में इसकी प्रदर्शनी लगायी जायेगी। यहां खेल प्रेमी और खिलाड़ियों के साथ-साथ राजधानी में रहने वाले लोग भी देख सकेंगे। सुबह 11 बजे से इसे मोरहाबादी मैदान में रखा जायेगा। इसके बाद ट्रॉफी को रांची शहर में घुमाया जायेगा। इस ट्रॉफी को न्यूक्लियस मॉल के साथ-साथ अन्य प्रमुख जगहों पर ले जाया जायेगा, जहां लोग इसे देख सकेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में झारखंड के पड़ोसी राज्य ओड़िशा में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इसके पहले कप को देश भर में घुमाया जा रहा है।