झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार से हुई। पहले दिन 1932 के खतियान से जुड़े बिल पर राज्यपाल के संदेश को सदन में पढ़ा गया। इसके बाद मानसून सत्र समाप्त होने के बाद से अब तक जिन लोगों का निधन हुआ है, उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक प्रकट किया गया। शोक प्रकट करने के बाद ही झारखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अब सत्र की शुरुआत 18 दिसंबर यानि सोमवार को शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर धीरज साहू के मुद्दे पर घिरे सत्ता पक्ष के खिलाफ भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया।
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बचे दिनों का शेड्यूल
- 18 दिसंबर 2023 : प्रश्नकाल, द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण रखा जाएगा
- 19 दिसंबर 2023 : प्रश्नकाल, द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान, विनियोग विधेयक उपस्थापन
- 20 दिसंबर 2023 : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व कार्य
- 21 दिसंबर 2023 : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व कार्य, गैर-सरकारी सदस्यों का कार्य