झारखंड में बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव हुआ है। झारखंड बोर्ड एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि अब बोर्ड परीक्षाओं में ओएमआर शीट शामिल नहीं किया गया जाएगा। अब केवल पेन-पेपर बेस्ड बोर्ड की परीक्षा होगी। इस बदलाव को अगली ही परीक्षा से लागू कर दिया जाएगा, जो 6 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड की परीक्षा में 50 अंक की लिखित परीक्षा, 30 अंक कर ऑब्जेक्टिव परीक्षा और 20 अंक का प्रैक्टिकल लिया जाएगा। परीक्षार्थियों को एक ही प्रश्नपत्र मिलेगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों को दोनों ही सवालों के जवाब एक ही उत्तर पुस्तिका में देना होगा। होगी।
मैट्रिक परीक्षा का कार्यक्रम
- 6 फरवरी : आईआईटी और अन्य वोकेशनल सब्जेक्ट
- 7 फरवरी : कॉमर्स और होम साइंस
- 8 फरवरी : खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी और पंचपरगनिया
- 9 फरवरी : अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संथाली और उरांव
- 10 फरवरी : उर्दू, बांग्ला और उड़िया
- 12 फरवरी : सोशल साइंस
- 13 फरवरी : संगीत
- 16 फरवरी : गणित
- 19 फरवरी : हिंदी ए और हिंदी बी
- 21 फरवरी : विज्ञान
- 23 फरवरी : संस्कृत
- 26 फरवरी : अंग्रेजी
इंटर परीक्षा का कार्यक्रम
- 6 फरवरी : वोकेशनल सब्जेक्ट
- 7 फरवरी : हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा, इंग्लिश ए (आर्ट्स के लिए)
- 8 फरवरी : हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा, इंग्लिश ए (साइंस और कॉमर्स के लिए)
- 9 फरवरी : आर्ट्स के लिए इलेक्टिव लैंग्वेज] साइंस और कॉमर्स के लिए एडिशनल लैंग्वेज
- 10 फरवरी : कॉमर्स और साइंस के लिए इकोनॉमिक्स] आर्ट्स के लिए एंथ्रोपॉलजी
- 12 फरवरी : आर्ट्स के लिए ज्योग्राफी, साइंस और कॉमर्स के लिए कंप्यूटर साइंस
- 13 फरवरी : इतिहास
- 16 फरवरी : साइंस के लिए फिजिक्स, कॉमर्स के लिए अकाउंटेंसी
- 17 फरवरी : आर्ट्स के लिए इकोनॉमिक्स
- 19 फरवरी : साइंस के लिए बायोलॉजी, कॉमर्स के लिए बिजनेस मैथमेटिक्स, आर्ट्स के लिए सोशियोलॉजी
- 20 फरवरी : साइंस के लिए जियोलॉजी, कॉमर्स के लिए बिजनेस स्टडीज, आर्ट्स के लिए साइकोलॉजी
- 21 फरवरी : मैथमेटिक्स और स्टैटिसटिक्स
- 22 फरवरी : आर्ट्स के लिए फिलासफी
- 23 फरवरी : केमिस्ट्री, एंटरप्रेन्योरशिप और होम साइंस
- 26 फरवरी : पॉलिटिकल साइंस