झारखंड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बारे में बताया जा रहा है कि NIA ने झारखंड के कई जगहों पर रेड की है। यह छापेमारी उग्रवादियों और नक्सलियों से जुड़े ठिकानों पर की गई है। शुक्रवार, 15 दिसंबर को इस कार्रवाई से पूरे राज्य में चर्चा का विषय है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड के अलावा बिहार, दिल्ली और मध्यप्रदेश में भी एनआईए की यह रेड हुई है। इस रेड में एनआईए उग्रवादियों और नक्सलियों के 26 ठिकाने खंगाल रही है।