[Team Insider]: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। 17 सदस्यीय इस कमेटी में घर वापसी के साथ प्रदीप बलमुचु और सुखदेव भगत को को-आर्डिनेशन कमेटी में जगह दी गई है।
को-आर्डिनेशन कमेटी का गठन
सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम को-आर्डिनेशन कमेटी करेगी। ऐसे में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जो राज्य के विकास में और पार्टी के मेनिफेस्टो में किए गए वादों को पूरा कराने के लिए सरकार से बनाएगी।
को-ऑर्डिनेशन कमेटी सरकार तक पहुंचाएगी अपनी बात
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के झारखंड दौरे के बाद को-आर्डिनेशन कमेटी की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने दौरे के दौरान कहा था कि जल्दी पार्टी के कार्यशैली में बदलाव दिखेगा और संगठन मजबूत होगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता नेता जनता के समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बातों को कमेटी में रखेंगे और कमेटी सरकार से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने में भूमिका निभाएगी।
कौन-कौन हैं शामिल
कोआर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय को बनाया गया है। जबकि को-चेयरमैन का पद सह प्रभारी उमंग सिंघार है। इसके अलावा प्रदेश अध्य़क्ष राजेश ठाकुर को कमेटी के कनवेनर बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में 14 कांगेसी नेताओं को भी सदस्य के तौर पर जगह दी गई है। जिसमे मंत्री आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचू, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शाहजादा अनवर शामिल हैं।