JAMSHEDPUR : तुरामडीह टावर ग्राउंड में जोहार ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय माघे पर्व 24 मार्च से 26 मार्च तक मनाया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष पिंटू चाकिया ने बताया कि इस वर्ष माघे पर्व बहुत ही भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। टावर ग्राउंड में पिछले आठ वर्षों से जोहार नाइट का आयोजन होता आ रहा है। 24 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और 25 मार्च को जोहार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडिया गॉट टैलेंट की सेकेंड रनरअप टीम “बॉम्ब फायर क्रू” लाइव परफॉर्मेंस देगी।
मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री
26 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल होंगे। साथ ही मंच की शोभा बढ़ाने वालों में पद्मश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महताब सिंह और वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमेश बाबू मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में झारखंड, बंगाल, ओडिशा के बीस से अधिक सांस्कृतिक दल हिस्सा लेंगे।