रांची में बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में ईडी के संदिग्ध कृष्ण कांत सिन्हा ने फां’सी के फं’दे से लटककर अपनी जा’न दे दी है। उन्होंने अपने घर में पंखे के सहारे फां’सी लगा ली है। कृष्ण कांत सिन्हा(56) रांची के लालपुर स्थित 68 नवीन मित्रा रोड के रहने वाले हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन के केस में पूछताछ होनी थी। ईडी के समन के बाद से ही कृष्ण कांत तनाव में रहने लगे थे।
कृष्ण कांत सिन्हा को जांच में ईडी ने झामुमो नेता अंतु तिर्की, इरशाद अख्तर, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय ग्रुप का सदस्य पाकर समन किया था। ईडी के समन के बाद से ही कृष्ण कांत तनाव में थे। स्वजनों की माने तो वह ट्रेडिंग के धंधे से जुड़े थे। जमीन घोटाले से उनका कोई लेना-देना नहीं था। स्वजनों के अनुसार, गुरुवार की सुबह 9.30 बजे तक सब ठीक था। इसके बाद कृष्ण कांत अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद स्वजनों उन्हें देखने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
आवाज देने पर भी जब कमरे से कोई आवाज नहीं आयी तो स्वजनों को आशंका हुई। इसके बाद खिड़की से देखा तो कृष्ण कांत अपने कमरे में फां’सी लगा चुके थे। यह घटना रांची के लालपुर के 68 नवीन मित्रा लेन के सिल्वर डेल अपार्टमेंट में घटी है।