झारखंड के धनबाद से हत्या की खबर सामने आ रही है। यहां धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित पोलाडीह के पास एक बाउंड्री के अंदर 2 स्टूडेंट्स घायल अवस्था में मिले है। बताया जा रहा है कि एक लड़के ने पहले लड़की की ग’ला रे’त कर ह’त्या कर दी। इसके बाद खुद’खुशी करन के लिए लड़का ने भी अपना ग’ला रे’त लिया। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में लड़के ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल लड़के का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इंटर की छात्रा निशा कुमारी महतो और इंटर का छात्र विशाल रजवार की ग’ला रे’त कर ह’त्या करने की कोशिश की गई। इसमें छात्रा निशा कुमारी की मौ’त घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, गंभीर अवस्था में छात्र विशाल कुमार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, लड़के की हालत गंभीर है। घटना बुधवार दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि एक बाउंड्री के पीछे लहूलुहान अवस्था में निशा पड़ी हुई थी। जबकि विशाल भी तड़प रहा था। इस पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने छात्रा निशा कुमारी को मृ’त घोषित कर दिया। जबकि छात्र विशाल का इलाज जारी है। दोनों की उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है। लड़की यादवपुर प्लस टू स्कूल में इंटर की छात्रा है। वहीं, लड़का राजगंज इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। घटना की सूचना घरवालों को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सूचना पर डीएसपी शंकर कामती और थानेदार सुनील कुमार रवि पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट’मॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर धनबाद एसपी भी पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।