झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। नीरज सिन्हा ने इस्तीफे के संबंध में कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं।
आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष बनाया गया था। 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नीरज सिन्हा JSSC के चेयरमैन नियुक्त हुए थे।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2024/02/image-33.png)