झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा राजधानी की सड़कों पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। इस दौरान कई लोग आसपास मौजूद थे। सभी फिलिस्तीन का झंडा देखकर हैरान हो गए। इन असामाजिक तत्वों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक संतुलन बिगड़ना था।
मिल जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पूरे रांची भर में कहीं सरहुल को लेकर गुलाल उड़ रहे थे तो कहीं नवरात्रि का व्रत रखा जा रहा था। इसके अलावा कई लोग ईद मना रहे थे। सभी धर्म के लोग बड़े ही प्रेम भाव से अपना-अपना त्यौहार मना रहे थे। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ ऐसा कार्य किया जिससे एक बड़ी हिंसा को बुलावा दिया जा सकता था। लेकिन रांची पुलिस प्रशासन के प्रयास से ऐसा नहीं हो सका।
दरअसल, गुरुवार को हरमू बाइपास रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास और मुख्य सड़क पर कुछ युवक हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लेकर खड़े दिखे। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।