RANCHI: झारखंड में भी अब श्री राम के नाम पर राजनीति शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष जय सीता राम और विपक्ष जय श्री राम की नारेबाजी कर रहे है। रामनवमी में DJ प्रतिबंध का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। विपक्ष सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगा रही है तो सत्ता पक्ष इसका बचाव करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया है कि श्री राम के नाम की राजनीति कर रहे है।
बोलने से बच रहे मुख्यमंत्री
भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हिन्दू का राज्य में दमन हो रहा है। मुख्यमंत्री इस मामले पर बोलने से बच रहे है। हिंदुओं पर केस किया जा रहा है। हेमन्त सोरेन एक पक्ष को खुश करने के लिए ऐसा फरमान जारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री मिथलेश ठाकुर ने एक ट्वीट कर जानकारी साझा किया है कि DJ पर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन इनके बयान और अधिकारियों के द्वारा जारी आदेश अलग अलग है।
विपक्ष कर रहा है नौटंकी
कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी सदन की कार्रवाई में भाग लेने पहुंचे तो चुनरी ओढ़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने सदन में प्रवेश से पहले जय सीता राम के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि अब जनता के मूल मुद्दे से हट कर विपक्ष Dj पर बहस कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को आमंत्रित किया कि सदन में ही DJ लेकर आ जाए। यहां एक साथ डांस करेंगे। उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस में किसी तरह की कोई रोक सरकार की ओर से नहीं है। विपक्ष सिर्फ नौटंकी कर रहा है।