होली पर रांची आने वाले यात्रियों को अब मुश्किल होने वाली है। ट्रेनों में वेटिंग का दौर शुरू हो चुका है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरु किया गया। लेकिन लगभग ट्रेनों में सीटें भर हो गई है। इस बीच चेन्नई से रांची आने वाली ट्रेन अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस का भी यहीं हाल है। यह ट्रेन लगभग 31 घंटे का सफर तय कर दो शहरों के बीच की दूरी तय करती है, जिसमें सीट मिलना काफी मुश्किल हो गया है।
दरअसल, अन्य प्रदेशों में रहकर कई लोग या तो शिक्षा हासिल कर रहे हैं या रोजी-रोटी कमा रहे हैं। जिसके कारण हर साल होली में घर आने वालों की तादात बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अपना प्लान बनाने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम आपको बताने वाले के अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस का लेटेस्ट अपडेट। बता दें कि चेन्नई से रांची के लिए सिर्फ एक ही ट्रेन चलती है।
अलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस रात के दस बजकर दस मिनट पर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से छूटती है और लगभग 31 घंटे का सफर तय कर धनबाद पहुंचती है। यह ट्रेन रांची बोकारो सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरती है। सप्ताह में सातों दिन इस ट्रेन का परिचालन होता है। अब जाहिर सी बात है कि चूंकि एक ही ट्रेन चलती है और त्योहारी सीजन है, तो ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी होगी ही। अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस का भी कुछ ऐसा हाल है। यह ट्रेन हटिया, रांची, बोकारो, कतरासगंज होकर धनबाद पहुंचती है।