मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची स्थित कांके रोड मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता, नियुक्ति और सेवाओं में आरक्षण वृद्धि का विधेयक झारखंड विधानसभा से पारित होने को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने संयुक्त रूप से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इसे भी पढ़ें: RANCHI: क्रिकेट जगह में छाप छोड़ने के बाद धोनी फिल्मों में आएंगे नजर, मशहूर अभिनेता विजय थलापति के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर
मुख्यमंत्री ने लोगों को दी शुभकामनाएं
मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST) कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कार्यालय सचिव, संतोष कुमार राम, सदस्य सुरेश राम, विजय वेदिया, दुबराज हेम्ब्रम, रमेश उरांव और देवचंद मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।