रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुमार राजा के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, आगामी आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किस प्रकार कांग्रेस पार्टी का सहभागिता हो। इसके साथ कैसे कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जिला स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया जाए।
इसे भी पढ़ें: Ranchi : देश के कई राज्यों में ट्रॉफी को प्रदर्शन के लिए रखे जाने से हॉकी के प्रति माहौल बनेगा: मुख्यमंत्री
राजधानी में निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा
बैठक समाप्त होने के बाद रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा आज की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की गई। साथ में 17 तारीख को रांची में कमेटी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ संगठन को लेकर भी चर्चा की गई है। वही रांची ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश किरण बातों ने कहा कि आगामी 17 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा रांची से निकाली जाएगी। इसको लेकर महानगर और ग्रामीण के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर इस यात्रा को कैसे सफल बनाएं, इसको लेकर विचार विमर्श किया गया।