झारखंड में गर्मी का कहर जारी है। तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने थोड़ी राहत की खबर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन गया है, जिससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात भी होगा। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश का दौर खत्म होने के बाद धीरे-धीरे फिर से तापमान बढ़ने लगेगा।
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जमशेदपुर, डालेटनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा का भी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है