JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के कदमा का विवाद शांत नहीं हुआ है। रविवार की शाम फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग के बाद दुकनों में आग लगा दी गई। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लगा दी गई है। कदमा चौक में विवाद धार्मिक झंडे में मांस का टुकड़ा बांधे जाने का लेकर शुरू हुआ था। झंडा लगे स्थल पर रविवार की शाम हिंदू समुदाय के लोग बैठक कर रहे थे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव का भी आरोप है। हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके से छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। हंगामे के बाद कई दुकानों में आग लगा दी गई। इसके साथ ही कई बाइक और वाहनों को भी नुकसान हुआ है।