देश में कल यानी की 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। इसको लेकर सब जगह नेताओं में खलबली है। 18वीं लोकसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है। इसमें झारखंड की 14 सीटें भी शामिल हैं और उसमें से एक सिंहभूम भी है। इस सीट से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा पर दांव खेला है। वहीं, झामुमो ने जोबा माझी को सियासी पिच पर उतारा है। इस सीट पर 14 प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब देखने वाली बात है कि जनता की उम्मीदों पर कौन खरा उतरता है?
सिंहभूम में 2024 का चुनाव गीता कोड़ा, भारतीय जनता पार्टी; जोबा माझी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा; परदेशी लाल मुण्डा, बहुजन समाज पार्टी; कृष्णा मारडी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान); चित्रसेन सिंकु, झारखण्ड पार्टी; पानमनि सिंह, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट); बीर सिंह देवगम, राइट टु रिकॉल पार्टी; विश्व विजय मारडी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया; सुधा रानी बेसरा, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक); आशा कुमारी रूण्डा, निर्दलीय; दामोदर सिंह हांसदा, निर्दलीय; दुर्गा लाल मुर्मू, निर्दलीय; माधव चन्द्र कुंकल, निर्दलीय; संग्राम मार्डी, निर्दलीय इतने उम्मीदवार लड़ रहे हैं।
झारखंड की सबसे चर्चित सीटों में से एक है सिंहभूम, जो पश्चिम सिंहभूम, सराईकेला और खरसावन जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर गठित किया गया है। झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से यह भी एक रहा है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा चुनावों में इस सीट का गठन नहीं हुआ था। 1957 में दूसरे लोकसभा निर्वाचन के दौरान यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। इस क्षेत्र में सराईकेला, जगन्नांथपुर, मनोहरपुर समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। इस क्षेत्र में कुल 6 विधानसभाएं हैं, जिनमें चाईबासा, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, मझगांव, मनोहरपुर और सरायकेला शामिल हैं। इस क्षेत्र में नवविकसित शहीद पार्क यहां का प्रमुख पर्यटन केंद्र है।