दो दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव पटना से दिल्ली गए थे। शुक्रवार को वे वापस पटना लौट आएंगे। लालू यादव का यह दिल्ली दौरा उनके हेल्थ चेकअप को लेकर था। इसके बाद वे अब वापस पटना अपने घर लौट आएंगे। इस बीच संसद में मोदी सरकार के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव गिर चुका है। वैसे तो कोई खतरा पहले भी नहीं था लेकिन अब इस पर आधिकारिक मुहर भी लग चुकी है।
सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी रजनी प्रिया को CBI ने किया गिरफ्तार
पटना में बनेगी मुंबई बैठक की रणनीति!
दिल्ली जाने से पहले लालू यादव की मुलाकात बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हुई थी। तब दोनों के बीच में बिहार के कैबिनेट विस्तार के साथ मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A. की बैठक पर भी चर्चा हुई थी। अब संभावना यह है कि दोनों की मुलाकात एक बार फिर जल्दी ही पटना में होगी, जिसमें मुंबई की बैठक के लिए रणनीति पर फाइनल चर्चा होगी।
बिहार के 8 जिलों में प्रभारी सचिव की नियुक्ति, अधिसूचना जारी
इसी माह के अंत में हो सकती है बैठक
विपक्षी दलों की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं। पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी, जिसमें लालू यादव भी मौजूद थे। इसके बाद 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई बैठक में भी लालू यादव शरीक हुए थे। उनके साथ तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार भी शामिल थे। अब इसी माह के आखिर में मुंबई में बैठक हो सकती है। लालू यादव पहले ही कह चुके हैं कि वे मुंबई की बैठक में भी शामिल होंगे।